Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली में सोना 2,150 रुपये टूटा, चांदी 600 रुपये महंगी हुई

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 2,150 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,150 रुपये टूटकर 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई।

पिछले सत्र में यह 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, पिछले दो सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आई और यह 600 रुपये बढ़कर 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई।

चांदी की कीमत तीन सितंबर को 5,000 रुपये बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी और चार व सात सितंबर को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था।

ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘कमजोर डॉलर कीमती धातुओं को समर्थन कर रहा है, जिससे चांदी में सुधार हो रहा है, जबकि बाजार में शामिल लोग अमेरिका के आने वाले महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों पर नजर बनाए हुए हैं।’’

विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,404.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 66.25 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय