नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 101 रुपये की तेजी के साथ 8,861 रुपये प्रति बैरल हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 101 रुपये या 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,861 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 4,982 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 2.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.69 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.37 प्रतिशत बढ़कर 98.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश