Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सिनेमाघरों में उत्पादों की मात्रा, वजन और कीमत में हेरफेर करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री जैकब

कोच्चि, आठ सितंबर (भाषा) केरलम के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने मंगलवार को राज्य में उत्पादों की मात्रा, वजन और कीमत में हेरफेर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

जैकब की यह चेतावनी मॉल स्थित सिनेमाघरों में खाद्य पदार्थों के लिए अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतों के बाद विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के कुछ दिनों बाद आई है।

मंत्री ने एर्णाकुलम जिले की पीरावोम नगरपालिका में पंचायत और नगरपालिका स्तर पर आयोजित ऑटोरिक्शा किराया मीटर निरीक्षण शिविर में लाइव प्रमाणपत्रों के वितरण का उद्घाटन किया।

सख्त कार्रवाई की उनकी चेतावनी ऐसे समय आई है, जब तिरुवनंतपुरम निगम के महापौर वी वी राजेश ने दावा किया है कि उन्हें सिनेमाघरों में टिकट और खाद्य पदार्थों के लिए अत्यधिक कीमत वसूले जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप