Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

विधानसभा में जबड़े पर हाथ रखने का हाव-भाव अनजाने में : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

चेन्नई, आठ सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा में अपने जबड़े को छूने का उनका हाव-भाव जानबूझकर नहीं किया गया था और पूरी तरह अनजाने में हुआ।

विजय ने सात सितंबर को विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक पर कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते समय जबड़े के पास हाथ फेरने के संबंध में कहा, 'वह शारीरिक हाव-भाव पूरी तरह अनजाने में हुआ था। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह जान-बूझकर नहीं किया गया था।'

उन्होंने कहा, 'इसलिए मेरा विनम्र अनुरोध है कि इसे किसी की भावनाओं को व्यक्तिगत स्तर पर ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए कृत्य के तौर पर न समझा जाए।'

विजय का एक हाथ से जबड़े को पकड़ने का हावभाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था।

कुछ लोगों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन का मजाक उड़ा रहे थे, क्योंकि आपातकाल (1975-77) के दौरान जेल में रहने के समय स्टालिन के जबड़े में चोट लगी थी। हालांकि, जेल में रहने के दौरान स्टालिन के जबड़े में ऐसी चोट लगी थी या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं है।

इस पृष्ठभूमि में विजय ने स्पष्ट किया कि उनका हावभाव पूरी तरह अनजाने में था।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश