Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सत्य निकेतन हादसे के दो दिन बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह के सत्य निकेतन इमारत हादसे के दो दिन बाद कला संकाय के पास आयोजित एक विश्वविद्यालय कार्यक्रम में शामिल होने पर सवाल उठाए और प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की।

कांग्रेस के छात्र संगठन ने एक बयान में कहा कि उसके सदस्यों ने कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन किया और हादसे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई तथा छात्रों के आवास और छात्रावास सुविधाओं को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

जाखड़ ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक है कि जब सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्र और उनके परिवार अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं, तब कुलपति ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘कुलपति ने व्यक्तिगत रूप से कितने प्रभावित छात्रों के परिवारों से मुलाकात की है? उन्होंने कितने छात्रों से मुलाकात की है? विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र आवास और छात्रावास सुविधाओं पर स्पष्ट जवाब देने में विफल क्यों रहा है?’’

भाषा हक हक नरेश

नरेश