Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

ढाका, आठ सितंबर (भाषा) बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को बांग्लादेशी राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात कर भारत और बांग्लादेश के बीच “प्रगाढ़ व बहुआयामी” संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के साथ यह उनकी पहली मुलाकात है। आलमगीर ने 21 अगस्त को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि त्रिवेदी ने बंगभवन में आलमगीर से शिष्टाचार मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।

उच्चायोग ने कहा, “बातचीत के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच साझा इतिहास, करीबी सांस्कृतिक संबंधों और दोनों देशों की जनता के स्तर पर मजबूत रिश्तों पर आधारित गहरे संबंधों पर चर्चा हुई।”

मिशन ने कहा कि आलमगीर और त्रिवेदी ने दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप