Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

मंगलुरु जेल में छापेमारी के दौरान नौ कैदियों से 10 मोबाइल फोन जब्त

मंगलुरु, आठ सितंबर (भाषा) कर्नाटक पुलिस ने मंगलुरु के जिला कारागार में छापेमारी के दौरान विचाराधीन नौ कैदियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि न्यायिक हिरासत में कैदियों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किए जाने की सटीक सूचना मिलने के बाद यह छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि बरके पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-323 और कर्नाटक कारागार अधिनियम की धारा-42 के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने सात सितंबर की रात जेल के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस के मुताबिक, जेल के ए-ब्लॉक में बंद कैदियों के कब्जे से 10 स्मार्टफोन बरामद किए गए। उसने बताया कि इन कैदियों की पहचान रिफथ अली, इब्राहिम खलील, अशफाक उर्फ जुट्टू अशफाक, अरशद, दाउद परवेज, नजरथ अली, शिफान, अब्दुल सादिक और अरफाज के रूप में की गई है, जो हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में आरोपी हैं।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल