नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
प्रादे135 गुजरात दूसरीलीड मोदी
‘नाराज फूफा जी’ को अब काम मिल गया: माल ढुलाई गलियारे के उद्घाटन के बाद मोदी ने कहा
वडोदरा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाने वालों पर मंगलवार को निशाना साधते हुए उन्हें एक बार फिर ‘‘नाराज फूफा’’ बताया।
दि39 भारत रूस पेस्कोव
यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में भारत के प्रयासों का स्वागत करेगा रूस : पेस्कोव
नयी दिल्ली, रूस ने मंगलवार को कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के भारत के किसी भी प्रयास का स्वागत करेगा और इस विवाद को खत्म करने के तौर-तरीकों पर मॉस्को और नयी दिल्ली की राय एक जैसी है।
दि35 कांग्रेस लीड पूर्वोत्तर
अमित शाह के गृह मंत्री रहते दिल्ली बनी ‘अपराध की राजधानी’: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में दिल्ली ‘अपराध की राजधानी’ बन गई है।
दि32 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार केवडिया
केवडिया में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मंत्रालय की समारोह को दिल्ली से बाहर ले जाने की पहल
नयी दिल्ली, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को गुजरात के केवडिया में आयोजित करने का फैसला एक नीतिगत पहल है, जिसके तहत समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर ले जाकर विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया जाएगा।
दि31 भाजपा राहुल पूर्वोत्तर
राहुल गांधी कहां थे, जब पित्रोदा ने कहा था कि पूर्वोत्तर के लोग चीनी जैसे दिखते हैं : भाजपा का सवाल
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर के एक संगीतकार की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को उन पर पलटवार किया। भाजपा ने सवाल किया कि जब कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था कि पूर्वोत्तर के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, तब राहुल गांधी कहां छिपे थे?
प्रादे154 महाराष्ट्र मोदी कार्यक्रम गिरफ्तार
मुंबई: बीकेसी स्थित मॉल में हथियार लेकर जबरन घुसने वाले तीन लोग गिरफ्तार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंध नहीं : पुलिस
मुंबई, मुंबई में मंगलवार शाम होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एक मॉल में हथियार लेकर जबरन घुसने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अर्थ26 भारत तेल कीमत
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारत के आयात बिल और महंगाई पर दबाव बढ़ा
नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से भारत के तेल आयात बिल, रुपये और महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
प्रादे129 महाराष्ट्र आरक्षण फडणवीस
मराठा आरक्षण की मांग: फडणवीस ने अन्य समुदायों के हिस्से में कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया
मुंबई, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे का अनशन मंगलवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार संविधान के तहत जो भी संभव होगा, वह करेगी, लेकिन किसी एक समुदाय के हिस्से में कटौती कर दूसरे समुदाय को आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
प्रादे89 महाराष्ट्र अदालत दूसरी लीड राहुल गांधी
मुंबई उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी को 2019 में जारी समन रद्द करने से इनकार किया
मुंबई, मुंबई उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में एक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा जारी समन को रद्द करने से मंगलवार को इनकार कर दिया। यह समन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित मानहानिकारक टिप्पणी करने को लेकर दायर शिकायत के मामले में जारी किया गया था।
वि23 फ्रांस एफिल टावर लीड बीएपीएस
महिला कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन के बाद एफिल टावर बंद
लंदन, पेरिस का मशहूर एफिल टावर कर्मचारियों के विरोध के कारण सोमवार को बंद कर दिया गया। एक हिंदू धार्मिक समूह के दौरे के समय महिला कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल से ‘‘हटाने’’ के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। यह जानकारी एफिल टावर के प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने दी।
खेल22 खेल तीरंदाजी पैरा सीरीज लीड भारत
विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज : चौथे दिन भारत ने दो स्वर्ण समेत जीते पांच पदक
अहमदाबाद, भारतीय तीरंदाजों ने पैरा तीरंदाजी विश्व सीरीज के समापन से एक दिन पहले मंगलवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
खेल23 खेल कबड्डी डोप
भारतीय कबड्डी खिलाड़ी चौधरी डोप परीक्षण में विफल, एशियाई बीच खेलों का पदक छिना
नयी दिल्ली, एशियाई बीच खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य बृजेंद्र सिंह चौधरी से प्रतियोगिता के दौरान हुए डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण उनका पदक छीन लिया गया है।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि24 बाढ़ घाटियां खतरा
ग्रैंड कैन्यन जैसे इलाकों में चढ़ाई खतरनाक भी हो सकती है
टेनेसी (अमेरिका), खूबसूरत घाटियों में ट्रैकिंग या दुर्गम गहरी घाटियों में चढ़ाई करना प्रकृति के बीच रोमांचकारी अनुभव हो सकता है लेकिन बारिश और तूफान के दौरान ऐसे संकरे इलाके अचानक बेहद खतरनाक हो सकते हैं।
भाषा
अमित दिलीप
दिलीप