Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य गठन आंदोलन के दौरान गुआ गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

रांची, आठ सितंबर (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1980 के गुआ गोलीकांड के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह राज्य हमेशा से जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले वीरों की धरती रहा है।

झारखंड में हर साल आठ सितंबर को गुआ शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन आंदोलनकारियों की याद में मनाया जाता है, जो 1980 में इसी दिन पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुआ में पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड की धरती हमेशा से जल, जंगल, जमीन और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले वीरों की धरती रही है। गुवा गोलीकांड के शहीदों से लेकर झारखंड आंदोलन के अनगिनत वीरों तक, इस माटी के वीर-वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमारी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन वीर पुरुखों ने झारखंड और झारखंड वासियों के हक के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया, वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, उनकी कुर्बानी और उनका सपना सदैव जीवित रहेगा।’’

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश