Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

डीयू के दक्षिण परिसर में करंट लगने से माली की मौत

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिण परिसर में कथित रूप से करंट लगने से एक माली की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे साउथ कैंपस (दक्षिण परिसर) थाने को सूचना मिली कि डीयू के दक्षिण परिसर में एक शख्स करंट लगने से अचेत हो गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना पर वहां पहुंची एक टीम ने श्री राम मोती बाग के जेजे कैंप निवासी 33 वर्षीय माली को अचेत पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम माली को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि पीड़ित विश्वविद्यालय परिसर में माली के तौर पर काम करता था और पेड़ों की छंटाई करते समय उसे कथित रूप से करंट लग गया।

अधिकारी ने बताया कि इस बाबत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश