Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

तेलंगाना के मंत्री ने विधानसभा में गिरे कर्मचारी को सीपीआर दिया, लेकिन बचाने की कोशिश नाकाम हुई

हैदराबाद, आठ सितंबर (भाषा) तेलंगाना के मंत्री वी. श्रीहरि ने मंगलवार को यहां विधानसभा में अचानक गिर पड़े एक सरकारी कर्मचारी को सीपीआर दिया, लेकिन उसे बचाने की कोशिश नाकाम रही और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, ऊर्जा विभाग में अनुभाग अधिकारी कृष्ण मोहन राजू (50) विधानसभा के एक गलियारे में अचानक गिर पड़े।

उन्होंने बताया कि राजू वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव के रूप में काम कर रहे थे।

राज्य के पशुपालन और खेल मंत्री ने राजू के स्टाफ ने बताया कि मंत्री ने उन्हें गिरने के बाद देखा। विधानसभा में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के पहुंचने से पहले उन्होंने राजू को होश में लाने की कोशिश में ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (सीपीआर) किया।

सीपीआर वह प्रक्रिया जिसमें दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में मरीज के दिल को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अपने दोनों हाथों से जल्दी जल्दी दबाया जाता है और मुंह से सांस दी जाती है।

अधिकारियों के अनुसार, राजू को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि उन्हें हृदयाघात हुआ था।

तेलंगाना सचिवालय एसोसिएशन ने राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

भाषा जोहेब माधव

माधव