Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

ब्रिटेन सरकार वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों से आने वाले सामान पर प्रतिबंध लगाएगी

लंदन, आठ सितंबर (एपी) ब्रिटेन इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों से आने वाले सामान पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को कहा कि यह कदम बस्तियों के विस्तार के उस कार्यक्रम के जवाब में उठाया जा रहा है, जो फलस्तीनी राज्य की स्थापना के प्रयासों को खतरे में डाल रहा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड इस संबंध में बाद में ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में विस्तृत जानकारी देंगे।

उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि वह इजराइल के साथ ब्रिटेन के संबंधों की ‘नई शुरुआत’ करेंगे।

घोषणा से पहले कार्य एवं पेंशन मंत्री पैट मैकफैडन ने कहा कि यह कदम ‘इजराइल के सभी सामानों के बहिष्कार के लिए नहीं है’।

उन्होंने कहा कि ये उपाय विशेष रूप से वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों के विस्तार को रोकने के लिए हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अवैध माना जाता है।

मैकफैडन ने ‘टाइम्स रेडियो’ से कहा, “इस बयान का मुख्य उद्देश्य यह है कि ब्रिटेन और कई अन्य देश नहीं चाहते कि जमीन पर किए जा रहे बदलावों के कारण इजराइल और फलस्तीन में दो-राष्ट्र समाधान की संभावना खत्म हो जाए।”

एपी जितेंद्र पवनेश

पवनेश