Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

फ्रांस में एक संग्रहालय से चार कीमती रेनॉयर पेंटिंग चोरी

पेरिस, आठ सितंबर (एपी) फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा इलाके के एक छोटे संग्रहालय से मंगलवार सुबह प्रसिद्ध चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनॉयर की चार कीमती पेंटिंग चोरी हो गईं, जिसके बाद पुलिस संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है।

फ्रांसीसी मीडिया में आईं खबरों में शहर के महापौर ब्रायन मैसन के हवाले से कहा गया है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग में चोरों को काग्नेस-सुर-मेर के रेनॉयर संग्रहालय में घुसकर लाखों यूरो की कीमत वाली चार पेंटिंग चोरी करते हुए देखा गया।

क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन के एक अधिकारी ने चोरी की पुष्टि की और कहा कि संदिग्धों की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

(एपी) जोहेब वैभव

वैभव