Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

कलकत्ता उच्च न्यायालय वामपंथी किसान संघ की रैली की याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा

कोलकाता, आठ सितंबर (भाषा) कलकत्ता उच्च न्यायालय एक वामपंथी किसान संगठन के सदस्यों की उस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा, जिसमें पश्चिम बंगाल के पूर्ब बर्धमान जिले के रैना में रैली करने की अनुमति मांगी गई है।

मंगलवार को अदालत में इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए उठाते हुए, ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) के वकील ने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने 11 सितंबर को रैली करने की अनुमति मांगने संबंधी उनकी अर्जी और उसके बाद इस संबंध में याद दिलाये जाने पर कोई जवाब नहीं दिया।

न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि इस मामले पर 10 सितंबर को तत्काल आधार पर सुनवाई होगी।

एआईकेएस के वकील ने बताया कि अर्जी 31 अगस्त को दायर की गई थी और इस बारे में 3 सितंबर को याद दिलाने के लिए संदेश भेजा गया था।

ऑल इंडिया किसान सभा एक वामपंथी किसान संगठन है।

भाषा सुभाष वैभव

वैभव