Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

भूपेन हजारिका के संगीत ने असमिया संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाया: अमित शाह

गुवाहाटी, आठ सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रख्यात गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका के संगीत ने असम की समृद्ध और विविध संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाया।

भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शाह ने कहा कि उनके गीत उस जीवन-मूल्य और विचारधारा को प्रतिबिंबित करते थे, जिसने सदियों से समाज को एकजुट बनाए रखा है।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रह्मपुत्र के कवि और भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, “भूपेन दा के संगीत ने असमिया संस्कृति की विविधता को वैश्विक पहचान दिलायी और उनके गीत उस जीवन-मूल्य को प्रतिबिंबित करते हैं, जिसने सदियों से समाज को एकजुट बनाए रखा है। राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को उनकी अमर विरासत हमेशा प्रेरित करती रहेगी।’’

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शाह की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेन हजारिका को उनकी 100वीं जयंती पर याद करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का आभार जताया।

शर्मा ने कहा, ‘‘आदरणीय अमित शाह ने भूपेन हजारिका की जन्मशती पर ‘सुधाकंठ’ को हृदय से श्रद्धांजलि दी है। भूपेन दा का संगीत सीमाओं से परे जाकर असम की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को विश्व स्तर तक ले गया। एकता और मानवता का उनका कालजयी संदेश पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री जी, इस विशेष अवसर पर भूपेन दा को याद करने के लिए आपका धन्यवाद।’’

भाषा गोला धीरज

धीरज