Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

लेह/जम्मू, आठ सितंबर (भाषा) ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास तैनात सैनिकों से मुलाकात की और चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले इलाके में उनकी अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अपनी यात्रा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए दृढ़ संकल्प, पेशेवर क्षमता और प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सैनिकों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की सराहना की।

उन्होंने सैनिकों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अभियानगत प्रभावशीलता तथा युद्ध की तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए उभरती तकनीकों व नए साधनों का लगातार इस्तेमाल करते रहें।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश