Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कमान संभालेंगे वार्नर

मेलबर्न, आठ सितंबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मंगलवार को ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल)’ के तीसरे सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

टीम का सह-स्वामित्व अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के पास है।

तीसरे सत्र से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में टीम ने अपनी नई पहचान का अनावरण किया। इसी दौरान पोंटिंग को पुणे के रहने वाले पुनीत सिंह के साथ फ्रेंचाइजी का सह-मालिक घोषित किया गया। वार्नर को टीम में नए प्रमुख खिलाड़ी के रूप में शामिल किए जाने की भी घोषणा की गई।

वार्नर ने बयान में कहा, “इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि फिर मैदान पर उतरें, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलें और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका मिल सकें।”

पोंटिंग ने कहा, ‘‘ मैं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और डब्ल्यूसीएल का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। पुनीत और पूरी टीम के साथ काम करने तथा डेविड के नेतृत्व करने से हमारे पास ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कुछ खास तैयार करने का शानदार अवसर है।”

पुनीत सिंह ने कहा, ‘‘रिकी के हमारे साथ जुड़ने और डेविड के कप्तानी संभालने से टीम को अपार अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दमदार खेल क्षमता मिली है। हम कुछ बेहद खास तैयार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

भाषा आनन्द पंत

पंत