Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली हाफ मैराथन में आकर्षण का केंद्र होंगे लेगेसे और चेप्टाई

नयी दिल्ली, 8 सितंबर (भाषा) इथोपिया के बिरहानु लेगेसे और कीनिया की इरीन चेप्टाई 18 अक्टूबर को होने वाली 21वीं दिल्ली हाफ मैराथन की एलीट स्पर्धा में मुख्य आकर्षण होंगे।

लेगेसे 58 मिनट 59 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय के साथ पुरुष वर्ग की एलीट दौड़ में शीर्ष धावक हैं। वह इस साल की प्रतियोगिता में घोषित खिलाड़ियों में सबसे तेज धावक हैं।

वहीं महिला वर्ग में चेप्टाई 64 मिनट 53 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चुनौती की अगुवाई करेंगी।

इस विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में दुनिया के लंबी दूरी के कई दिग्गज धावक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कुल दो लाख 75 हजार 732 डॉलर की इनामी राशि दांव पर होगी। प्रत्येक वर्ग के विजेता को 27 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 10वें स्थान तक रहने वाले धावकों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा शीर्ष भारतीय धावकों के लिए भी अलग से प्रोत्साहन राशि रखी गई है।

इसके साथ ही अपने वर्ग में पिछला रिकॉर्ड तोड़ने वाले एलीट धावक को 12 हजार डॉलर का रिकॉर्ड बोनस भी दिया जाएगा।

लेगेसे के अलावा पुरुष वर्ग में सात ऐसे धावक भी शामिल होंगे जिनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 60 मिनट से कम का है। इससे प्रतियोगिता के इतिहास में पुरुषों के वर्ग की सबसे कड़ी दौड़ में से एक होने की उम्मीद है।

लेगेसे को चुनौती देने वालों में कीनिया के चार्ल्स माताता भी शामिल हैं जो 2023 में यहां दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में इस्तांबुल हाफ मैराथन में भी दूसरा स्थान हासिल किया था।

इथोपिया के दो अन्य दिग्गज धावक डेरिबा टेस्फाये और मेलाकु बेलाचेव भी कड़ी चुनौती पेश करेंगे। दोनों शानदार फॉर्म में हैं। डेरिबा रॉटरडैम मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि मेलाकु ने 2026 हांगकांग मैराथन जीती थी।

लेगेसे ने कहा, ‘‘मैं पिछले साल की दौड़ में मामूली अंतर से पदक से चूक गया था और इस बार इसकी भरपाई करने के लिए उत्सुक हूं।’’

भाषा सुधीर पंत

पंत