Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

मणिपुर में असम के व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

इंफाल, आठ सितंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल में मादक पदार्थों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद असम के एक व्यक्ति की उसके दो साथियों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, 'सोमवार रात थंगल बाजार में असम के सिलचर के बोरोजालेंगा गांव के एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई।'

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक आरोपी ने बदला लेने की नीयत से अपराध को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। यह घटना गांजे के लेन-देन को लेकर पीड़ित के साथ हुए विवाद का परिणाम थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश