Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारत ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

अहमदाबाद, आठ सितंबर (भाषा) भारत की पुरुष रिकर्व और कंपाउंड टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण के समापन से एक दिन पहले मंगलवार को यहां स्वर्ण पदक जीते, जबकि महिला रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता।

मौजूदा विश्व चैंपियन तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की पुरुष कंपाउंड जोड़ी ने इराक को 152-139 से हराया।

दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की रिकर्व जोड़ी ने स्लोवाकिया को 6-2 से पराजित किया।

महिला रिकर्व टीम का प्रदर्शन हालांकि निराशाजनक रहा। भावना और पूजा को फाइनल में चीन से 0-6 (23-34, 33-35, 30-31) से हारने के बाद रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी भारत कांस्य पदक से चूक गया। शीतल देवी और पायल नाग तीसरे स्थान के प्लेऑफ में चीन की वांग हुईटिंग और गाओ फांग्शिया की जोड़ी से हार गईं।

स्वामी और तोमन ने पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में इराक के अब्बास कादिम और अनवर अलदावोद को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने धीमी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उन्होंने जल्द ही लय हासिल कर ली और फिर उन्हें जीत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

हरविंदर और सुंडी ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्लोवाकिया के डेविड इवान और डेनिस इवान को 6-2 (34-37, 36-31, 38-34, 35-31) से हराया।

भाषा

पंत मोना

मोना