Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अरुणाचल विधानसभा ने दिवंगत पूर्व विधायक तालोंग ताग्गू को श्रद्धांजलि दी

ईटानगर, आठ सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को दिवंगत पूर्व विधायक तालोंग ताग्गू को श्रद्धांजलि दी।

ताग्गू का लंबी बीमारी के बाद 19 मार्च को आलो स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

विधानसभा अध्यक्ष तेसाम पोंगटे ने ताग्गू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह नेक दिल और समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के शुरुआती लोकतांत्रिक और प्रशासनिक विकास में ताग्गू के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

पोंगटे ने कहा कि ताग्गू के निधन से राज्य ने एक बड़ा नेता खो दिया है।

कई मंत्रियों और विधायकों ने भी श्रद्धांजलि देते हुए ताग्गू को समर्पित समाजसेवी और सुधारक बताया जिन्होंने चुनावी राजनीति की सीमाओं से आगे बढ़कर काम किया।

विधानसभा ने दिवंगत नेता के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

ताग्गू का जन्म मोलोंग गांव में हुआ था। उन्होंने 1969 में अलोंग उत्तर जिला परिषद के उपाध्यक्ष के तौर पर सार्वजनिक जीवन में कदम रखा। वह 1977 तक इस पद पर रहे। इससे पहले उन्होंने असम राइफल्स में सेवा दी थी और सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

ताग्गू 1980 में कांग्रेस के टिकट पर तत्कालीन अलोंग उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि ताग्गू के विधायक रहने के दौरान 1982 में योमचा अनुमंडल मुख्यालय की स्थापना हुई। इसके अलावा, इलाके में कई प्रशासनिक और शैक्षणिक पहल भी शुरू की गईं।

भाषा प्रचेता आशीष

आशीष