Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

वृंदावन परिक्रमा कर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

मथुरा, आठ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जैंत थाना क्षेत्र में वृंदावन की परिक्रमा कर घर लौट रहे दो दोस्तों की मोटरसाइकिल सोमवार रात धौरेरा गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार मिश्रा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे जमुनापार थाना क्षेत्र के लोहवन गांव निवासी रवि गुप्ता और गौरव गुप्ता वृंदावन की परिक्रमा करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास बिजली के खंभे से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहे रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार के चलते मोटरसाइकिल का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर

मनीषा

मनीषा