Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बीड में काटने के उद्देश्य से रखे गए 36 मवेशियों को बचाया गया

बीड, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने कथित तौर पर तस्करी कर लाए गए और काटने के लिए रखे गए 36 मवेशियों को बचाया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इनमें गाय और बैल भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नेकनूर थाने की एक टीम ने सोमवार रात बीड तहसील में मांजरासुम्बा-अंबाजोगाई मार्ग पर स्थित एक तबेले पर छापा मारा और मवेशियों को बचाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को तबेले में एक तंग जगह पर गाय और बैल समेत 36 मवेशी बंधे मिले। उन्हें कथित तौर पर काटने के लिए वहां लाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि पशुओं के परिवहन में इस्तेमाल होने वाला एक भारी वाहन भी जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव