Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

नेकां संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 44वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

श्रीनगर, आठ सितंबर (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पार्टी के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 44वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दोनों नेताओं ने शहर के हजरतबल इलाके में नसीमबाग स्थित शेख अब्दुल्ला की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित की। शेख अब्दुल्ला को ‘शेर-ए-कश्मीर’ के नाम से भी जाना जाता है।

नेकां संस्थापक के लिए विशेष दुआ की गई। शेख मोहम्मद को जम्मू-कश्मीर में ‘जमीन जोतने वाले को मालिकाना हक देने की नीति’ जैसे फैसलों के जरिये सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है।

कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

नेकां ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज आठ सितंबर को हम बाबा-ए-कौम, शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 44वीं पुण्यतिथि मना रहे हैं। उनका जीवन जम्मू-कश्मीर के लोगों की गरिमा, अधिकारों और आकांक्षाओं के लिए समर्पित था। हम उनके नेतृत्व को याद करते हैं, उनकी विरासत का सम्मान करते हैं और उस महान शख्सियत को श्रद्धांजलि देते हैं, जो आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।’’

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा