गुवाहाटी, आठ सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि विश्वनाथ जिले में नौ संदिग्ध घुसपैठियों को पकड़ा गया और उन्हें सीमा पार करने से रोक दिया गया।
शर्मा ने कहा कि सीमा पर बेहद सतर्कता बरती जा रही है।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्वनाथ जिले में नौ व्यक्तियों को सीमा पार करने से रोका गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम इसी तरह सतर्कता बरतते हुए देश में अवैध तरीके से दाखिल होने के हर प्रयास को नाकाम करेंगे।’’
हालांकि, शर्मा ने यह उल्लेख नहीं किया कि कथित घुसपैठियों ने किस सीमा से जिले में प्रवेश किया था। विश्वनाथ जिले की सीमा अरुणाचल प्रदेश के साथ लगती है।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा