Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दीपा ज्वेलर्स का शेयर करीब 25 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड का शेयर 177 रुपये के अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 221.05 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 24.88 प्रतिशत अधिक है।

एनएसई पर यह 24.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 221 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,920.56 करोड़ रुपये रहा।

दीपा ज्वेलर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन करीब 43 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 460 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 168-177 रुपये प्रति शेयर था।

दीपा ज्वेलर्स नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल खरीद, रखरखाव सहित दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी।

वर्ष 2016 में स्थापित कंपनी संगठित क्षेत्र में कारोबार करने वाली व्यवसाय से व्यवसाय (बी2बी)आधार पर डिजाइनर, प्रसंस्करणकर्ता और हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की आपूर्तिकर्ता है। मुख्य तौर पर इसका कारोबार तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरलम में फैला है।

भाषा निहारिका

निहारिका