Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

असम में दो करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ‘याबा’ गोलियां जब्त, चार लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी, आठ सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि श्रीभूमि जिले में दो अभियानों के दौरान दो करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ‘याबा’ (मादक पदार्थ) की 20,000 गोलियां जब्त की हैं, जिन्हें थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ भी कहा जाता है।

यह मादक पदार्थ देश में अवैध है, क्योंकि इसमें मेथमफेटामीन और कैफीन होता है। मेथमफेटामीन को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में रखा गया है।

शर्मा ने सोमवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीभूमि पुलिस ने दो अभियानों में दो करोड़ रुपये मूल्य की याबा की 20,000 गोलियां जब्त कीं, और चार आरोपियों को पकड़ा है।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पहले ही शुरू कर दी गई हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा