Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

रेज ऑफ बिलीफ के शेयर की बाजार में धीमी शुरुआत, निर्गम मूल्य पर सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) मॉम्स बिलीफ ब्रांड के तहत कारोबार करने वाली रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड के शेयर ने मंगलवार को बाजार में धीमी शुरुआत की और 239 रुपये के निर्गम मूल्य पर ही सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 239 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में बीएसई पर शेयर 4.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 229 रुपये पर आ गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 476.77 करोड़ रुपये रहा।

रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड के आईपीओ को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन करीब 108 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी की विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच 319 नए केंद्र स्थापित करना शामिल है।

भाषा निहारिका

निहारिका