Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

राजस्थान में हफ्ते भर बारिश के आसार कम

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

जयपुर, आठ सितंबर (भाषा) राजस्थान में मानसून के कमजोर पड़ने से अगले एक सप्ताह मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार मौसम की वर्तमान परिस्थितियों के तहत पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मानसून कमजोर रहने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं।

हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से बारिश का एक और दौर शुरू होने तथा बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून की परिस्थितियां कमजोर रहने व अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने बताया कि इस दौरान बीकानेर संभाग के जिलों में दिन के समय 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक पांच सेंटीमीटर बारिश जयपुर के पावटा में दर्ज की गई।

भाषा पृथ्वी वैभव खारी

खारी

खारी