Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बीआरएस के दो एमएलसी गिरफ्तार

हैदराबाद, आठ सितंबर (भाषा) तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के दो विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाथा मधुसूदन और एन. नवीन कुमार रेड्डी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

दलित नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार के खिलाफ मधुसूदन द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोपों को लेकर सोमवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कथित टिप्पणी को तेलंगाना के चार करोड़ लोगों का ‘‘अपमान’’ करार दिया था।

हालांकि, मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया।

कांग्रेस के कई दलित विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि बीआरएस एमएलसी मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

आरोप है कि ये टिप्पणियां उस समय की गईं, जब पुलिस ने विपक्षी विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया था।

भाषा गोला वैभव

वैभव