Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

जम्मू में 'खौफ गैंग' के छह सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और धारदार हथियार जब्त

जम्मू, सात सितंबर (भाषा) जम्मू में सोमवार को एक कुख्यात अपराध गिरोह से जुड़े छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और पांच धारदार हथियार बरामद किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अन्ना सिन्हा ने बताया कि 'खौफ गैंग' से जुड़े बताए जा रहे आरोपियों ने जम्मू के बाहरी इलाके अरनिया में तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पिस्तौल और 'टोका' (बड़ा चाकू) प्रदर्शित किए और कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए, अरनिया पुलिस थाने के कर्मचारियों ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गयी।

एसपी ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर, घटना के 72 घंटों के भीतर पूछताछ के लिए सभी छह आरोपियों को पकड़ा गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत