Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सार्वजनिक शौचालय के अंदर मजदूर की हत्या, आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंका

ठाणे, सात सितंबर (भाषा) ठाणे के कपूरबावड़ी इलाके में नगर निकाय द्वारा संचालित एक सार्वजनिक शौचालय के अंदर एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी रमन मिश्रा (जो शौचालय सुविधा के ठेकेदार का भाई है) और उसके दोस्त प्रह्लाद गौड़ ने राजू गुजराती (40) के शव को पास के नाले में छिपाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, “रविवार देर रात रमन और गौड़ के साथ हुई बहस के दौरान राजू की हत्या कर दी गई। उन्होंने उसका सिर दीवार पर दे मारा और फर्श की टाइल से उस पर वार किया। राजू की मौत के बाद, आरोपियों ने उसके शव को नाले में फेंक दिया और शव को सीमेंट की बोरियों, कचरे आदि से ढक दिया।”

शव बरामद होने के बाद, रमन और गौड़ के खिलाफ हत्या और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत