Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

चीन में भारतीय दूतावास ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान के लिए परिवारों से डीएनए सैंपल देने का अनुरोध किया

बीजिंग, सात सितंबर (भाषा) चीन में भारतीय दूतावास ने सोमवार को तिब्बत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद से लापता भारतीयों के परिवारों से अपील की कि वे उनकी पहचान में मदद के लिए डीएनए सैंपल दें।

दूतावास की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय मिशन ने यह अनुरोध तब किया जब चीनी अधिकारियों ने पुष्टि की कि वे अब इस आपदा में लापता बताए गए भारतीय नागरिकों के परिवारों से डीएनए सैंपल लेने की स्थिति में हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो परिवार डीएनए सैंपल देने के इच्छुक हैं, उनसे कहा गया है कि वे संबंधित डेटा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीओडीआईएस फॉर्मेट में जमा करें।

दूतावास इस डेटा को मिलान के लिए संबंधित चीनी अधिकारियों को भेजेगा।

इसमें कहा गया है, “अगर मिलान की पुष्टि होती है, तो दूतावास को सूचित किया जाएगा और फिर दूतावास परिवार को इसकी जानकारी देगा।”

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत