Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना: एमसीडी ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सोमवार को सभी जोन के कार्यकारी अभियंताओं (भवन) को उनके क्षेत्र की इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण से जुटाई गई जानकारी को दिल्ली उच्च न्यायालय में 10 दिन के भीतर दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में शामिल किया जाएगा। संबंधित अतिरिक्त आयुक्त निरीक्षण और रिपोर्ट की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे।

हादसे के बाद दक्षिण क्षेत्र के उपायुक्त राकेश कुमार के निलंबन के मद्देनजर आईएएस अधिकारी शाश्वत सौरभ को एमसीडी के दक्षिण क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी संभालेंगे और अगले आदेश तक पद पर रहेंगे।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत