नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सत्य निकेतन इमारत ढहने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार दंपत्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, उनके बेटे को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।
न्यायाधीश के आवास पर पेश किए जाने के बाद 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता और उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उनके 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
रविवार को सत्य निकेतन में दशकों पुरानी एक इमारत ढह गई थी। इस इमारत में लड़कों के लिए पेइंग गेस्ट (पीजी) का संचालन किया जा रहा था। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।
भाषा प्रशांत सुरभि
सुरभि