जयपुर, सात सितंबर (भाषा) राजस्थान के चुरू जिले में एक बुजुर्ग महिला की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार महिला के गहने गायब हैं।
यह घटना सुजानगढ़ में गांधी चौक के पास हुई जहां 80 वर्षीय पुखराज देवी घर में अकेली रहती थीं।
पुलिस ने बताया कि महिला का गला रेता गया था और उनके पहने हुए सोने के कंगन समेत गहने गायब थे। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे लूटपाट का मकसद हो सकता है।
परिवार के सदस्यों के अनुसार महिला के दो बेटे कोलकाता में रहते हैं।
यह घटना तब सामने आई जब सोमवार सुबह महिला ने फोन नहीं उठाया। उनके देवर विजय सिंह ने उन्हें फोन करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया तो विजय सिंह ने एक परिचित से उनका हाल-चाल लेने को कहा।
उसी समय नगर निकाय चुनाव का प्रचार कर रहे कुछ लोग घर पहुंचे। बार-बार आवाज देने और दरवाजे की घंटी बजाने पर भी कोई जवाब न मिलने पर वे घर के सामने मौजूद चाय वाले के पास गए।
चाय वाला गेट खुला पाकर पहली मंजिल पर गया और महिला को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। इसके बाद पुलिस और उनके परिवार के सदस्यों को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा पृथ्वी सुरभि
सुरभि