Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

राजस्थान: सीकर में मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत

जयपुर, सात सितंबर (भाषा) राजस्थान के सीकर में सोमवार को सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मिट्टी ढहने से 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हादसा कोतवाली थाना इलाके में हुआ।

कोतवाली के थाना प्रभारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि मजदूर 20 फुट से अधिक गहराई पर सीवरेज पाइपलाइन बिछा रहे थे तभी अचानक मिट्टी ढह गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गोपालपुर का रहने वाला था।

वह मिट्टी ढहने के समय गहराई में काम कर रहा था। उसके साथ काम करने वाले मज़दूरों और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि