Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अधिक महिलाओं को शामिल करेगा: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, सात सितंबर (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है, जिससे मासिक वित्तीय सहायता के दायरे में अधिक संख्या में महिलाएं आएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्षिक पारिवारिक आय पात्रता को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किए जाने के साथ ही, यह योजना अधिक महिलाओं तक पहुंचेगी और उनकी वित्तीय सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी।

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

सैनी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत लाभ पाने वाली या इसके लिए पंजीकरण कराने वाली किसी भी महिला को किसी अन्य सरकारी योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।

सैनी ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता यह दावा करके महिलाओं के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण कराने से पेंशन सहित अन्य लाभ बंद हो जाएंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैनी ने स्पष्ट किया कि ऐसे दावों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण कराने वाली या लाभ प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को अन्य सरकारी योजनाओं के तहत पहले की तरह लाभ मिलता रहेगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय