जयपुर, सात सितंबर (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले में सोमवार को एक मकान की दीवार गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गई जबकि पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सेवर कस्बे के सिकलीगर मोहल्ले में उस समय हुआ, जब कुछ महिलाएं एक संकरी गली से गुजर रही थीं।
सेवर थानाधिकारी सतीश चंद ने बताया कि एक घर की छत पर बनी दीवार अचानक गिर गई, जिससे छह महिलाएं मलबे में दब गईं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला और उन्हें सेवर के एक अस्पताल पहुंचाया।
अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें भरतपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया और बाकी पांच महिलाओं का इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दीवार पर बंदर के कूदने से यह हादसा हुआ हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिलाओं का हालचाल जाना।
भाषा पृथ्वी जितेंद्र
जितेंद्र