Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सीतारमण ने ब्रिक्स बैठक के पहले फाइनेंस ट्रैक के नतीजों की समीक्षा की

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर 'ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक' के प्रमुख नतीजों और ब्रिक्स वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नर की मुंबई में होने वाली आगामी बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।

ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की अंतिम बैठक नौ-दस सितंबर को मुंबई में होगी। यह बैठक ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित की जा रही है।

यह बैठक वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की पिछले महीने जयपुर में हुई सफल बैठक के बाद हो रही है।

मुंबई बैठक की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महिला नेतृत्व की एक मजबूत टीम ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का योगदान दे रही है।

ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक का मार्गदर्शन ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’ विषय के तहत किया जा रहा है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय