Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में पूजा की

तिरुपति, सात सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा की। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें मंदिर की ओर से सम्मान प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और विशेष पूजा की।

इसके बाद पुजारियों ने योगी को तीर्थ प्रसाद और ‘शेष वस्त्रम’ (पवित्र वस्त्र) भेंट किया।

योगी ने दर्शन के बाद पत्रकारों से कहा कि मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने तिरुमला को भगवान श्रीहरि विष्णु का आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर धाम बताया।

योगी ने मंदिर में व्यवस्थाओं, स्वच्छता और आध्यात्मिक माहौल के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों की सराहना की।

उन्होंने आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूरे देश पर भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा बने रहने की प्रार्थना की।

योगी ने सदियों पहले उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में जगद्गुरु रामानुजाचार्य की भूमिका को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “रामानुजाचार्य परंपरा से जुड़े आयोजनों के तहत भगवान राम, उनके परिवार और भगवान हनुमान की शोभायात्रा का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप