Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

महाराष्ट्र एफडीए ने 880 दवा निर्माण-बिक्री इकाइयों पर कार्रवाई की, 11 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त

मुंबई, सात सितंबर (भाषा)महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)ने इस साल जून-अगस्त के दौरान 880 दवा निर्माण एवं बिक्री कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की और 11.41 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं और सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए।

एफडीए ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने तीन महीने की अवधि के दौरान 2,902 निरीक्षण किए, जिनमें 607 विनिर्माण इकाई और 2,295 बिक्री केंद्र शामिल थे।

विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप 677 लाइसेंस निलंबित किए गए और 203 लाइसेंस रद्द कर दिए गए। विभाग ने गैर-कानूनी दवाओं और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े मामलों में 104 तलाशी व जब्ती अभियान भी चलाए गए और 20 प्राथमिकी दर्ज की गईं।’’

इसमें बताया गया कि विनिर्माण इकाइयों में से 140 लाइसेंस धारक के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई की गई, जबकि 740 बिक्री इकाइयों के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई।

इस दौरान एफडीए ने 104 बार तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की और 11.41 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं और सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए, जबकि पिछले वित्तवर्ष में यह आंकड़ा 13.64 करोड़ रुपये था।

एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंडे ने कहा, ‘‘नागरिकों के लिए सुरक्षित, अच्छी गुणवत्ता वाली और नियामकीय दवाएं सुनिश्चित करना खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विनिर्माण से लेकर अंतिम बिक्री तक, हर चरण पर प्रभावी नियामकीय निगरानी सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।’’

भाषा धीरज माधव

माधव