Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

केरल स्टार्टअप मिशन 28 सितंबर को 11वें आईईडीसी सम्मेलन की मेज़बानी करेगा

त्रिशूर (केरलम), सात सितंबर (भाषा) केरल स्टार्टअप मिशन राज्य के छात्र नवाचार पारिस्थिकी तंत्र को दिखाने के लिए 28 सितंबर को 11वें आईईडीसी सम्मेलन का आयोजन करेगा।

सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, आईईडीसी सम्मेलन 2026 - जिसे एशिया का सबसे बड़ा छात्र-अगुवाई वाले स्टार्टअप और नवाचार सम्मेलन माना जाता है - का विषय 'भविष्य से आगे का नवाचार' है।

इस कार्यक्रम से पहले, सम्मेलन के लिए माहौल तैयार करने के लिए 26 सितंबर को नवाचार और उद्यमशीलता विकास केंदों के जिला क्लस्टर संयोजकों की राज्य-स्तरीय बैठक होगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन के शामिल होने की उम्मीद है।

उद्योग, आईटी और एआई मंत्री पी.के. कुन्हालीकुट्टी 28 सितंबर को त्रिशूर के कोडकारा स्थित सहृदय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आईईडीसी सम्मेलन 2026 का उद्घाटन करेंगे।

आईईडीसी सम्मेलन 2026 में छात्र, नए उद्यमी, संस्थापक, निवेशक, उद्योग के पेशेवर, मार्गदर्शक और नवाचारकर्मी एक साथ आएंगे।

इस आयोजन में 10,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय