Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

उत्तराखंड में तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

देहरादून, सात सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीन अक्टूबर को होगा।

पुरुषोत्तम ने यहां संवाददाताओं से को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन अक्टूबर निर्धारित की है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाना था लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार नोटिस में से 99 प्रतिशत से अधिक नोटिस की सुनवाई हो चुकी है जबकि फॉर्म छह, सात और आठ की 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

भाषा दीप्ति सुरभि

सुरभि