Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

जीसीएल: अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स को रौंदा, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

बेंगलुरु, सात सितंबर (भाषा) गत चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने सोमवार को अपने दो में से एक मुकाबला गंवाने के बावजूद अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया जबकि चेक मुंबई मास्टर्स और पीबीजी अलास्का नाइट्स ने ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) के तीसरे दिन जीत के साथ वापसी की।

प्रतियोगिता में पहली बार सफेद मोहरों से खेल रहे अल्पाइन एपीएल पाइपर्स को दिन के पहले मुकाबले में पीबीजी अलास्का नाइट्स के खिलाफ 7-9 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने जोरदार वापसी करते हुए फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स को 15-3 से करारी शिकस्त दी और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

दिन के एक अन्य मुकाबले में चेक मुंबई मास्टर्स की टीम गंगा ग्रैंडमास्टर्स को 12-3 से हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। हालांकि दिन का आकर्षण पाइपर्स की शानदार वापसी रही जिसने शुरुआती झटके के बाद जोरदार अंदाज में जीत दर्ज की। यह चौथे सत्र में जीत के अंतर के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द