Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

ठाणे में रिंग मेट्रो परियोजना के खिलाफ लोकमान्य नगर के लोगों का विरोध, पूर्ण पुनर्वास की मांग

ठाणे, सात सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे स्थित लोकमान्य नगर के निवासियों ने सोमवार को कहा कि वे शहर में प्रस्तावित 'इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना' का तब तक विरोध करेंगे, जब तक अधिकारी सभी प्रभावित लोगों के पूरी तरह से पुनर्वास की गारंटी नहीं देते।

इस संबंध में लोकमान्य नगर बचाओ सर्वदलीय एक्शन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने दावा किया कि इस परियोजना से ‘‘हजारों घर’’ प्रभावित होंगे।

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निवासियों के हितों की रक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रगति के नाम पर विनाश और विस्थापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रिंग मेट्रो से अधिकतम नागरिकों को लाभ मिलना चाहिए और विस्थापन न्यूनतम होना चाहिए। सरनाइक ने यह मुद्दा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष उठाने का भी आश्वासन दिया।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश