Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

एनआईए ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के आरोपी के घर की तलाशी ली

श्रीनगर, सात सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में आतंकवाद के आरोपी अदील मजीद राथर के घर पर तलाशी ली।

ये छापे पिछले साल नवंबर में हुए दिल्ली बम विस्फोट के सिलसिले में मारे गए, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की तलाशी लगभग एक घंटे तक चली और विवरण का इंतजार है।

श्रीनगर शहर में कथित तौर पर धमकी भरे पोस्टर लगाने के आरोप में राथर को पिछले साल 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक 'सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, जिसमें कई चिकित्सक कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों में शामिल पाए गए थे।

राथर को दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में 10 नवंबर को हुए बम विस्फोट से तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश