नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) भारत और लक्ज़मबर्ग ने सोमवार को व्यापार और निवेश संबंधों को मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने व्यापक बातचीत के लिए यूरोपीय देश के अपने समकक्ष ज़ेवियर बेटेल की मेज़बानी की।
भारत यात्रा पर आए बेटेल लक्ज़मबर्ग के उपप्रधानमंत्री भी हैं।
जयशंकर ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘दुनिया भर में अनिश्चितता और उथल-पुथल के दौर में भारत तथा लक्ज़मबर्ग जैसी भरोसेमंद साझेदारियां बहुत अहम हो गई हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने व्यापार, निवेश, फिनटेक, स्टार्टअप, क्लीन टेक, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबिलिटी समेत अपने द्विपक्षीय सहयोग पर अहम बातचीत की। साथ ही, वैश्विक घटनाक्रम और बहुपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा हुई।’’
भाषा
नेत्रपाल नरेश
नरेश