Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दक्षिणी लेबनान के गांव में इजराइल के हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत, कई घायल

कफर रुम्मान (लेबनान), सात सितंबर (एपी) दक्षिणी लेबनान के एक गांव पर सोमवार तड़के इजराइल की वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

सोमवार के ये हमले दो महीने से भी अधिक समय पहले हुए संघर्ष विराम के बावजूद इजराइल और चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला में फिर से बढ़ते तनाव के दौरान हुए हैं।

कुछ दिन पहले इजराइल की सेना ने दावा किया था कि उसका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अली ताहेर पहाड़ी पर ‘‘कब्जा’’ है। यह पहाड़ी कई गांवों के साथ-साथ नबातीह शहर की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर नजर रखने के लिए रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में एक इमारत को भी निशाना बनाया गया, जिसमें एक बच्चे और दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

इसने बताया कि हमले में चार बच्चों और दो महिलाओं सहित 11 लोग घायल भी हुए हैं।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि गांव में एक कार पर हुए अन्य हवाई हमले में ‘लेबनानी इस्लामिक रिसाला स्काउट एसोसिएशन’ के एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

इससे पहले सोमवार को इजराइल की सेना ने दीर अल-जहरानी गांव में एक घर को खाली करने की चेतावनी जारी की थी और इसके तुरंत बाद एक इमारत पर हमला किया गया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पहले रविवार को भी इजराइल की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और एक खाली अस्पताल पूरी तरह जमींदोज हो गया था।

एपी नेत्रपाल अविनाश

अविनाश