Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

झारखंड के खूंटी में गर्भवती महिला की हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

खूंटी, सात सितंबर (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में सात महीने की गर्भवती महिला की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला उस व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सागर ओड़ेया (20) को गिरफ्तार किया है।

यह मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार को मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव के पास जंगल से पीड़िता सिनीता सारुकड (19) का शव मिला।

महिला आर्की थाना क्षेत्र के बरुहातु गांव की रहने वाली थी।

खुंटी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जामुदा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पीड़िता सात महीने की गर्भवती थी। वह दो साल से अधिक समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। चार सितंबर को सागर उसे जंगल ले गया और फिर धारदार हथियार (दौली) से उसका गला रेत दिया।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली और जांच अधिकारियों को बताया कि महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह उससे दूर होना चाहता था, क्योंकि वह दो महीने पहले आदिवासी ‘धुकू’ रीति-रिवाज के तहत किसी अन्य महिला को घर लाया था।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। मुरहू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश